झंझारपुर में सड़क से ऊपर बह रहा नाले का पानी
झंझारपुर नगर पंचायत में सड़क से ऊपर जल निकासी के लिए नाले बना दिए गए हैं, जिस नाले से दूषित पानी सड़कों पर बहता रहता है। वहीं नाले के दूषित पानी से होकर लोगों को गुजरना पड़ता है। ये स्थिति नगर पंचायत की कोई एक जगह की नहीं है। जितने भी नाला बनाया गया है, सब सड़क से ऊपर बना दिया गया। इस कारण सड़क की चौड़ाई भी कम हो गई है। नगर पंचायत वासियों को अब ये चिंता सताने लगी है कि बिहार सरकार द्वारा सात निश्चय की गली नली योजना में कहीं इसी प्रकार के नाले का निर्माण हुआ तो जो अभी बिना नाला के खुशहाल हैं।
लोग सड़क किनारे छोड़ देते हैं कचरा| जितना नाला निर्माणाधीन है, सब में कूड़ा कचरा से भरा रहता है। नगर पंचायत द्वारा कभी-कभार साफ जरूर कराया जाता है। सभी कचरा नाले के किनारे छोड़ देता है। कचरा उठाने के बाद तक भी दुर्गंध का वातावरण बना रहता है। इससे स्थानीय लोगों के अलावे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। इस संबंध में झंझारपुर नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी अमीत कुमार ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा किस आधार पर इस तरह के नाले बनाया गया है, वह कामयाब नहीं है। मगर अब जो नाले का निर्माण होगा उसमें इस तरह का नाला नहीं बनेगा। हर मानक को देखते हुए निर्माण कार्य किया जाएगा।
देता है। कचरा उठाने के बाद तक भी दुर्गंध का वातावरण बना रहता है। इससे स्थानीय लोगों के अलावे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। इस संबंध में झंझारपुर नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी अमीत कुमार ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा किस आधार पर इस तरह के नाले बनाया गया है, वह कामयाब नहीं है। मगर अब जो नाले का निर्माण होगा उसमें इस तरह का नाला नहीं बनेगा। हर मानक को देखते हुए निर्माण कार्य किया जाएगा।
झंझारपुर में सड़क पर फैला नाले का पानी।