पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Madhawapur News Driver And Smuggler Absconding After Taking Advantage Of The Darkness Seized 7200 Bottles Of Liquor Including Pickup

पिकअप सहित 7200 बोतल शराब जब्त की गई अंधेरे का लाभ उठाकर चालक और तस्कर फरार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली की पूर्व संध्या पर मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर साहरघाट थानाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान में पिकअप सहित 7200 बोतल नेपाली देशी शराब बरामद की है। लेकिन,अंधेरे का लाभ उठाकर चालक और शराब तस्कर भागने में सफल रहे। एसएचओ पासवान को जैसे ही होली में मंहगे कीमत पर खपत करने के लिए पिकअप पर नेपाली शराब की खेप ले जाने की सूचना मिली वह सशस्त्र बल के साथ सूचित स्थल के लिए प्रस्थान कर गए। लेकिन,जैसे ही साहरघाट अंसारी चौक पर पुलिस गाड़ी को आते तस्कर व चालक ने देखा तो शराब सहित पिकअप छोड़कर दोनों भाग गया। जब्ती सूची बनाने के लिए जब उसकी गिनती की गई तो उस पर लदे दर्जनों प्लास्टिक के बोरे से 7200 बोतल नेपाली देशी शराब बरामद हुआ। यह जानकारी देते हुए एसएचओ पासवान ने बताया कि होली पर्व को लेकर शराब कारोबारी शराब लेकर जा रहा था। उन्होंने मामले में इसी थाना क्षेत्र के रैमा गांव के पिकअप ऑनर रामश्रेष्ठ साह, उमेश यादव एवं अभिषेक कुमार यादव के खिलाफ कांड अंकित कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकाने पर छापेमारी अभियान चलाने की बात कही है।

मधेपुर : काली स्थान चौक पचही से 17 लीटर शराब के साथ धराया बाइक सवार

मधेपुर | काली स्थान चौक पचही से होली के दिन पुलिस ने 17 लीटर देशी शराब जब्त की। यह कार्रवाई एसआई सुदर्शन राम ने मंगलवार पूर्वाह्न लगभग 10:30 बजे पुलिस बलों के सहयोग से की। एसआई ने बताया कि होली में खपत के लिए एक बाइक पर दो युवक सवार थे और बीच में एक काले बैग के अंदर गैलन में भरकर देशी शराब ले जा रहे थे।

बेनीपट्टी : घर से 92 बोतल शराब जब्त

बेनीपट्टी | बेनीपट्टी पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बलिया गांव के धानु महतो एवं दिनेश महतो के घर में बुधवार को छापामारी कर 92 बोतल नेपाल निर्मित देसी शराब की बरामदगी की है। यह कार्रवाई पुलिस इंस्पेक्टर सह बेनीपट्टी थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस बलों के साथ की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान उक्त दोनों शराब कारोबारी अपने-अपने घर से फरार होने में तत्काल सफल रहे। पुलिस ने थाने में उक्त दोनों शराब कारोबारियों के खिलाफ में नई उत्पाद नीति के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

लौकही : 150 बाेतल शराब, दो तस्कर व 10 शराबी गिरफ्तार

लौकही| अंधरामंठ थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से 150 बोतल नेपाली शराब वरामद, एक बाइक जब्त कर दो शराब तस्कर और 10 शराबियों को पुलिस ने पकड़ा। जिसमें रौशन कुमार मंडल नेमुआ, राम कुमार मंडल नेमुआ, कुन्दन कुमार मंडल धबौली, राज कुमार मंडल धन्छिहा, कृष्ण देव चौपाल बगेबा,भरत चौपाल बगेबा,शम्भू केशरी डुमरा, अजय ठाकुर, जनार्दन राय, नवीन कुमार, सरोज कुमार, पवन कुमार केसरी नरही के निवासी के रूप में पहचान की गई हैं।

पंडाैल : 250 लीटर शराब जब्त

पंडौल| होली में पंडौल थाना के द्वारा लगभग ढाई सौ लीटर शराब जब्त की गई। पंडौल थानाध्यक्ष अनोज कुमार के नेतृत्व मे शराब व शराब धंधेबाज के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलायी गयी। जिसमे पंडौल पछवारी टोला मे अखिलेश महतो के घर के पीछे आठ जुट के बोरों मे 822 बोतलों मे देशी विदेशी शराब बरामद की गयी । जिसमे सिरहा नेपाल निर्मित गौरव सोफी शराब की 300 एमएल की 810 बोतलों से 243 लीटर शराब बरामद की गयी। साथ ही विदेशी शराब इम्पोरियम ब्लू के 375 एमएल की तीन व 180 एमएल की 9 बोतले बरामद की गई। एएसआई रामप्रवेश प्रसाद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। वही, एसआई नवीहसन खान के बयान पर दर्ज मामले के अनुसार साहपुर निवासी भरत चौधरी के घर से गोदरेज मे रखे 375 एमएल के इम्पोरियम ब्लू की पाँच बोतलें जप्त की गयी। पूछताछ में भरत चौधरी ने बताया कि होली अवसर पर रामपट्टी से इसे बेचने के लिए लाया था। पुलिस ने गृहस्वामी को गिरफ्तारी करते हुए न्यायालय मे प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।

इधर, पचही मल्लाह टोली के निकट से सोमवार देर संध्या पुलिस ने 30 लीटर विदेशी शराब बरामद की। कार्रवाई एएसआई सुधीर कुमार महतो ने पुलिस बलों के सहयोग से देर शाम लगभग 8:15 बजे की। एएसआई ने बताया कि पचही मल्लाह टोली के निकट कल्याण सिंह के लीची बगान के बगल स्थित एक गड्ढ़े से 29 लीटर शराब जब्त की गई।

साहरघाट में जब्त शराब के साथ थानाध्यक्ष एवं अन्य।
खबरें और भी हैं...