पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Madhubani News Due To Western Disturbance There Will Be Rain Today Meteorological Department Issued Alert Crops Will Be Damaged

पश्चिमी विक्षोभ के कारण अाज भी होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, फसलों को होगा नुकसान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पूसा कृषि विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार और शनिवार को बारिश का अलर्ट जारी किया। इसके लिए उन्होंने डीएम और आपदा विभाग को पत्र लिखा। माैसम वैज्ञानिक ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इस कारण उत्तर बारिश के कई जिलों में भारी और हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं बारिश होने से सभी फसलों को भारी नुकसान का अनुमान लगाया गया है। बारिश होने के कारण फसल में कीड़े और फुल झड़ने लग जाएंगे।

सड़क पर हुआ जलजमाव|वहीं बारिश होने के कारण गिलेशन बाजार, शंकर चौक, थाना मोड़ समेत शहर के सभी चौक-चौराहों बारिश के कारण जलजमाव हो गया। इस कारण लोगों को घरों में कैद रहना पड़ा। वहीं शहर में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों में आक्रोश है।

अमूमन जिले में अक्टूबर से नवंबर तक गेहूं की बुआई का काम किसान लोग कर लेते हैं। इस वर्ष बारिश अधिक होने के कारण किसानों के खेत में पानी लगा हुआ था। इसलिए उन्होंने दिसंबर माह में गेहूं की फसल की बुआई की थी। अभी गेहूं की फसल में छोटी-छोटी बालियां आने लगी हंै। अगर बारिश अधिक होगी तो बालियां झड़ने लगेगी। इससे गेहूं का उत्पादन कम होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं अरहर, चना, मसूर आदि फसलों में भी फूल निकलने लगे हैं। बारिश से नींबू, सहजन आदि में फूल आ गए हैं। इनको नुकसान होगा।

गेहूं में निकलने लगीं बालियां, बारिश से झड़ने की संभावना


बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी विक्षोभ के कारण दबाव बन रहा है। इस कारण उत्तर बिहार के सभी जिलों में कही कम तो कही अधिक बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। शनिवार को भी बारिश का अनुमान लगाया गया है। रविवार से मौसम साफ रहेगा।
-डॉ. गुलाब सिंह, मौसम वैज्ञानिक।

मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतर फसलों को नुकसान होगा। फसलों के नुकसान का आकलन करने के बाद सभी किसानों को इसका मुआवजा दिया जाएगा।
-रेणु कुमारी, आपदा प्रबंधन अधिकारी।
खबरें और भी हैं...