- Hindi News
- National
- Madhubani News Failure In Jaynagar Due To The Information Of Suspected Patient Of Corona Virus
कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज होने की सूचना से जयनगर में अफरातफरी
गुरुवार को जयनगर में नेपाल के दो संभावित संदिग्ध कोरोना मरीज होने की सूचना से अफरातफरी मच गई। लोग सोशल मीडिया पर नियम को ताक पर रखकर शोर मचाने लगे। एसडीओ शंकर शरण ओमी तुरंत रेलवे स्टेशन पहुंचकर जीआरपी प्रभारी के सहयोग से दोनों संभावित संदिग्ध कोरोना वायरस के मरीजों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरीज की पहचान नेपाल के खजूरी थाना क्षेत्र के महुआ निवासी राजन पासवान एवं हरी मुखिया के रूप में की गई। जांच के बाद किसी प्रकार का लक्षण इन युवकों में नहीं मिला।
अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
जयनगर के एसडीओ शंकर शरण ओमी ने बताया की राजन एवं हरी के परिजन ही सम्भावित संदिग्ध कोरोना वायरस होने ही संदेह व्यक्त किया था। कोरोना का कोई भी लक्षण उनमें नही पाया गया है। कोरोना को लेकर झूठी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
आईसोलेशन वार्ड में चिकित्सकों की निगरानी में युवक।