पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेनीपट्‌टी में दो दिनों तक मनाया गया रंगों का त्योहार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंगों का पर्व होली प्रखंड के बेनीपट्टी एवं अरेर थाना क्षेत्र में शांति, हर्षोल्लासपूर्ण, आपसी भाईचारा व सामरिक वातावरण में संपन्न हुआ। दो दिन मंगलवार व बुधवार को लोगों के द्वारा होली मनाई गई। मंगलवार को अधिकतर लोगों ने जहां मांसाहारी की जगह शाकाहारी भोजन का लुत्फ़ उठाया वहीं बुधवार को अधिसंख्य रूप से लोगों ने मांसाहारी भोजन ग्रहण किया। एसडीओ मुकेश रंजन के आवास पर क्षेत्र के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, द्वारा एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली मनाई गई। प्रखंड क्षेत्र के गंगुली पंचायत के बलिया गांव स्थित काली मंदिर के पवित्र प्रांगण में वरिष्ठ जदयू नेता नीरज झा के नेतृत्व में पंचायत के लोगों ने होली मनाई। होली पर्व के मद्देनजर एसडीएम मुकेश रंजन, सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार, बीडीओ मनोज कुमार, सीओ प्रमोद कुमार सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर सह बेनीपट्टी थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह चौकस रहे।

खबरें और भी हैं...