पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जीरोमाइल चौक पर सीएए के विरुद्ध औंसी धरना जारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर के विरुद्ध औंसी जीरोमाइल चौक पर 56 दिनों से चल रहे धरना स्थल पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर जैसे लाए गए कानून गैर कानूनी है। इससे देश के सिर्फ मुस्लिम ही नहीं बल्कि हिन्दू लोग भी प्रभावित होंगे। हमारे देश में संविधान सर्वोपरि है। इसके बावजूद वर्तमान सरकार संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए ताना शाही की ओर बढ़ रही है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रो.रतन लाल ने कहा कि इस नागिरकता संशोधन कानून से हर जात, धर्म संप्रदाय के लोग प्रभावित होंगे। वोट देने का अधिकार लोगो को खत्म हो जाएगा और यह मात्र हिन्दू राष्ट्र बनकर रह जाएगा। सभा की अध्यक्षता अज़हर आलम ने की।

धरनास्थल पर मौजूद लोग।
खबरें और भी हैं...