पेट्रोल पंप की दीवार तोड़ने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
झंझारपुर|रंजीत हाईवा के प्रोपराइटर व रूद्रपुर थाना के करनपुर गांव निवासी अशोक झा ने झंझारपुर थाना पर आवेदन देकर कन्हौली गांव के कमल नारायण झा समेत उनके दो पुत्रों पर पेट्रोल पंप की बाउंड्री तोड़े जाने और धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। दर्ज प्राथमिकी प्रोपराइटर झा ने कहा कि कन्हौली के समीप पेट्रोल पंप की बाउंड्री कमल नारायण झा ने अपने बगीचा में जाने के लिए तोड़कर रास्ता बना लिया। यह बाउंड्री एचपीसीएल अाॅयल कंपनी द्वारा बनाई गई थी। यह बाउंड्री सुरक्षा के लिए एनएच-57 पर दुर्घटना नहीं होने और एनएच पर सिस्टम से गाड़ी लगाने और खड़ा रखने को लेकर बनाई गई थी। लीगल नोटिस प्राप्त होते ही प्रोपराइटर झा को बुलाया और उनके साथ धक्का-मुक्की की है।