पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Madhubani News Five Dead Rivers Will Be Revived To Deal With Water Crisis Kamla River Will Be Renovated In The First Phase

जल संकट से निपटने के लिए पांच मृतप्राय नदियाें काे किया जाएगा पुनर्जीवित, पहले चरण में कमला नदी का किया जाएगा जीर्णोद्धार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला प्रशासन ने जल संरक्षण के दृष्टिकोण से मृतप्राय नदियों को पुनर्जीवित करने का निर्णय लिया है। पहले चरण में मरने कमला नदी को फिर जीवंत करने की कार्य योजना पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसके गौड़ाबौराम प्रखंड के करकौली से बिरौल प्रखंड के सुपौल बाजार, भदहर के बीच लगभग 5 किमी में स्ट्रेच कर जीर्णोद्धार किया जाएगा। कार्यपालक अभियंता, जल निस्सरण प्रमंडल, दरभंगा ने बताया गया है कि मरने कमला के 5 किमी. स्ट्रेच के जीर्णोद्धार कार्य पर 1.99 करोड़ रुपए की लागत आएगी। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने जिले में अवस्थित मरने कमला नदी के संपूर्ण भाग का जीर्णोद्धार करने पर बल दिया गया। कमला नदी के जीर्णोद्धार हो जाने पर दरभंगा जिला में पानी की समस्या से निजात मिल सकेगी।

पुरानी कमला नदी की कई धाराएं हैं, जो वर्तमान में मृतप्राय : डीडीसी

बैठक में डीडीसी डॉ. कारी प्रसाद महतो ने बताया कि मरने कमला नदी मधुबनी जिला से निकलकर दरभंगा जिला के सकरी नारायण पुर होते हुए माधोपुर, भैरूख, रोहार,महमूद, करकौली, सुपौल बाजार, भदहर (बिरौल), कुशेश्वरस्थान प्रखंड होते हुए करेह नदी में मिलती है। उन्होंने बताया कि पुरानी कमला नदी की कई धाराएं हैं, जो वर्तमान में मृतप्राय है। इसमें से बेनीपुर से कछुआ के बीच मरने जीबछ नदी भी शामिल है। जाले से केवटी के बीच भी कमला नदी की धारा है। इन सभी नदियों में गाद भर गई है। कहीं-कहीं पानी है। इन सभी नदियों का अधिकांश हिस्सों में भारी अतिक्रमण है। बैठक में जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी सुशील कुमार शर्मा, कार्यपालक अभियंता आदि थे।

बिरौल बाजार स्थित दूषित व कचरा से भरी कमला नदी।
खबरें और भी हैं...