पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

70 लाख की लागत से 7 सड़कों का शिलान्यास

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लदनियां| एमजीएसवाई के तहत बन रही पक्की सड़कों से गांव के टोले व मोहल्ले भी समृद्ध दिखने लगे हैं। विकास की रोशनी से गरीबों के भी घर रोशन होने लगे हैं। उक्त बातें पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत ने प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में एम एमजीएसवाई के तहत 10 करोड़ 70 लाख की लागत से बनने वाली सात सड़कों का शिलान्यास करते हुए कहीं। इस योजना के तहत महेन्द्र यादव घर से नहर तक, झिटकियाही नीम पेड़ से मस्जिद तक, गढिया से ठाढ़ी, गिधवास के गदर नायक घर से धता रोड स्थित उमेश यादव घर तक, सिधपा से सनपतहा सीमा तक, सहोड़वा विष्णु यादव घर से गुलाई टोल, मरनैया में शीतल कामत घर से कमल प्रसाद कामत से से होते हुए भारत नेपाल सीमा तक। कार्यकर्ताओं ने पाग दोपटा से उनका स्वागत किया। लोगों से मुखातिब होते हुए मंत्री श्री कामत ने कहा कि शहर की तरह गावों में भी पक्की सड़कों के जाल बिछे हैं।
खबरें और भी हैं...