पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्वतंत्रता सेनानी मोहीउद्दीन कुजरा का इंतकाल, दी सलामी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर थाना क्षेत्र के भौआरा निवासी स्वतंत्रता सेनानी मोहीउद्दीन कुजरा का इंतकाल शनिवार को हो गया। मोहीउद्दीन कुजरा स्वतंत्रता आंदोलन के सिपाही थे। उनका जन्म 25 जुलाई 1920 में हुआ था। उन्हें अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में शामिल होकर देश को आजाद कराने में एक सिपाही का किरदार निभाया था। उनके निधन से उनके गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक है। उनके निधन पर रहिका बीडीओ के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस के जवानों ने उन्हें सलामी दी। इनके जनाजे में मोहम्मद तसलीम, अमानुल्लाह खान, साहाबुउद्दीन, सदरे आलम, मोहम्मद अलाउद्दीन, मोहम्मद लाल समेत सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद थे।

स्वतंत्रता सेनानी के इंतकाल पर सलामी देते प्रशासन।
खबरें और भी हैं...