पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गर्भवतियों को 3 किश्तों में दिए जाएंगे ~5 हजार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से जिले में गर्भधारण करने वाली महिलाओं को मात वंदना योजना के तहत तीन किश्तों में राशि मिलेगी। आंगनबाड़ी में गर्भवती को पंजीयन कराने पर पांच हजार रुपए मिलेंगे। प्रथम बार गर्भधारण करने पर महिला को निकटतम आंगनबाड़ी केंद्र पर अपना पंजीकरण करना होगा। इसके बाद नवजात व प्रसूता का टीकाकरण चक्र पूरा होते ही उन्हें पांच हजार रुपए की राशि उनके खाते में आरटीजेएस से भेज दी जाएगी। लेकिन यह राशि तीन चरणों में मिलेगी ताकि प्रसूता अपनी समय पर जांच व टीकाकरण पूरा करा सके। प्रथम बार गर्भधारण करने पर महिला को निकटतम आगनबाड़ी केंद्र पर अपना पंजीकरण करने के लिए अपना आधार कार्ड, अपने पति का आधार कार्ड के साथ बैंक खाता देना होगा। टीकाकरण कार्ड दिखने पर प्रसूता को एक हजार रुपए की राशि दी जाएगी। 6 महीने के बाद महिला के खाते में दो हजार रुपए की राशि दी जाएगी।

महिला एवं बाल विकास विभाग दे रही है राशि

महिला के प्रसव के बाद जन्मे बच्चे के टीकाकरण का प्रथम चक्र पूरा होने पर अंतिम किश्त के रूप में दो हजार रुपए की राशि उनके खाते में दे दी जाएगी। इस तरह महिला को पांच हजार रुपए की राशि महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से मिलेगी।

खबरें और भी हैं...