- Hindi News
- National
- Ghoghardiha News General Meeting Will Be Held At All Centers By 21 March
21 मार्च तक सभी केंद्रों पर आमसभा की जाएगी
नगर पंचायत के सभी 11 वार्डों में आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविका व सहायिका चयन को लेकर आमसभा की संशोधित तिथि निर्धारित कर दी गई है। 16 मार्च से 21 मार्च तक सभी केंद्रों पर आमसभा आयोजित की जाएगी। इसमें अक्टूबर 2019 में प्रकाशित मेधासूची में से सेविका व सहायिका का चयन आमसभा के माध्यम से किया जाएगा। 16 मार्च को वार्ड नम्बर-3 डेवढ़ केंद्र संख्या 198 पर एवं वार्ड नं-4 घोघरडीहा बाज़ार केंद्र संख्या 199 पर, 17 मार्च को वार्ड नं-5 किसनीपट्टी केंद्र संख्या-200 पर एवं वार्ड नं-6 किसनीपट्टी केंद्र संख्या 201पर, 18 मार्च को वार्ड नं-7 किसनीपट्टी के केंद्र संख्या-202 पर एवं वार्ड नं-8 घोघरडीहा बस्ती केंद्र संख्या 203 पर, 19 मार्च को वार्ड नं-9 घोघरडीहा बस्ती केंद्र संख्या-204 पर एवं वार्ड नं-10 घोघरडीहा बस्ती केंद्र संख्या-205 पर, 20 मार्च को वार्ड नं-11 केन्द्र संख्या-206 पर, 21 मार्च को वार्ड नं-1 केंद्र संख्या-196 एवं वार्ड नं-2 डेवढ़ केंद्र संख्या 197 पर आमसभा का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि दैनिक भास्कर ने 20 फरवरी को “6 महीने के बाद भी सेविका सहायिका का चयन नही” शीर्षक से खबर प्रकाशित कर नपं क्षेत्र में सेविका सहायिका चयन को लटकाए रखने का महत्वपूर्ण मुद्दा को उठाया था। इसके बाद ही सीडीपीओ ने आनन-फानन में 7 मार्च से आमसभा कराने की तिथि निर्धारित कर दी। लेकिन होली को लेकर छुट्टी के कारण पूर्व निर्धारित तिथि को रद्द कर पुनः संशोधित सूची जारी की गई है। सेविका सहायिका चयन के बाद नपं क्षेत्र के भी गरीब वंचित बच्चों को सरकार के इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ मिलने लगेगा।