सरकार ने वादों को पूरा नहीं किया : भामिपा
भारतीय मित्र पार्टी ने इजरा पंचायत में रविवार को बैठक आयोजित की। बैठक का मुख्य उदेश्य था भामिपा के कार्यकर्ताओं के बीच आपसी बातचीत के जरिए पार्टी को मजबूती प्रदान करने पर बल देना था। भामिपा के प्रदेश अध्यक्ष ललित कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश व केन्द्र सरकार अपनी बातों से मुकर रही है। प्रदेश सरकार ने कहा था कि जीतने के बाद हम इस जिले के चीनी मिल से एक बार फिर धुआं निकालेंगे। वहीं, केन्द्र सरकार की ओर से कहा गया था कि हर साल हम दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। लेकिन दोनों ही अपने वादों को पूरा नहीं किया।