- Hindi News
- National
- Madhubani News Government Showing Its Dogma By Registering Fir On Teachers We Will Not Be Afraid Of Action Sangh
शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज कर अपनी हठधर्मिता का परिचय दे रही सरकार, हम कार्रवाई से नहीं डरेंगे : संघ
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के आदेश के आलोक में जिला शाखा के नेतृत्व में विद्यालयों में पूर्ण तालाबंदी के साथ मूल्यांकन कार्यों का बहिष्कार के समर्थन में गुरुवार को 17वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। 25 फरवरी से चल रहे कलेक्ट्रेट के सामने गुरुवार को सदर अनुमंडल के सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारियों एवं पुस्तकालयाध्यक्षों ने धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होकर अपनी चट्टानी एकता प्रदर्शित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुनैना कुमारी ने कहा कि सरकार के अड़ियल रवैये के कारण हड़ताल लंबा खींचता जा रहा है जो छात्रहित में सुखद नहीं है। जिला सचिव वेचन झा ने कहा कि सरकार शिक्षकों को अपना दुश्मन समझ रही है। सरकार लगातार हमारे शीर्ष नेतृत्व से वार्ता करने के आग्रह को ठुकरा रही है जो लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के विपरीत है । उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि बिहार के शिक्षा की गौरवशाली इतिहास के लिए यथाशीघ्र वार्ता कर ससम्मान समझौता करें अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। झा ने कहा कि सरकार को छात्रहित की परवाह नहीं है अगर होती तो वे वार्ता करके इस समस्या का समाधान करती लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया। मूल्यांकन परिषद के अध्यक्ष डॉ. नंद कुमार मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र में एकता में ही बल निहित है। हमारी चट्टानी एकता से घबराकर सरकार दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज कर बिहार के गौरव को कलंकित कर रही है। लेकिन सरकार यह नहीं समझती है कि हमलोग किसी प्रकार के कार्रवाई से डरने वाले नहीं है। सभी शिक्षक एकजुट होकर आंदोलन जारी रखेंगे जबतक हमारी मांगें नहीं मानी जाएगी तबतक। वहीं शंभू कुमार झा ने कहा कि सरकार व विभाग शिक्षकों को डराने का काम कर रही है। सरकार को चाहिए कि शीघ्र वार्ता कर स्थिति को सामान्य किया जाए। सभा को डा.मुनेश्वर यादव,हरिवंश चौधरी, मो.मुस्ताक,डॉ.विजय कुमार, शंभू कुमार झा,डॉ.शैलेंद्र घोष, विभा कुमारी ,पवन सिंह, विनय यादव, आभा कनक, पूनम कुमारी, मधु कुमारी, वंकेश्वर झा समेत दर्जनों शिक्षकों ने संबोधित किया। धरणा स्थल पर वसंत ठाकुर, संजय कुमार, हेमन्त झा, अब्बू हुरैरर, संजीव ठाकुर, रंजीत पासवान, शैलेंद्र कुमार, दिलीप सिंह, राम शोभित यादव, धनवीर यादव, प्रदीप पासवान, डॉ. राम कुमार, अर्चना कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, संजय मांझी, आनंद कुमार, शशि कपूर, मुरलीधर सिंह, पंकज कुमार, डॉ.श्रवण कुमार, सोहन चौधरी सहित सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। शुक्रवार को झंझारपुर अनुमंडल के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे।
सरकारी स्कूल के बच्चों को शिक्षा से दूर रखा जा रहा है, इसके लिए जिम्मेदार सरकार है : शिक्षक
बाबूबरही | समान काम समान वेतन, समान सेवा शर्त व पुरानी पेंशन सहित सात सूत्री मांगों को लेकर 17 फरवरी से शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को 25वें दिन भी जारी रहा। उधर पिछले 25 दिनों से सरकारी विद्यालय में ताला लटक रहा है। उल्लेखनीय है कि बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के तत्वावधान में नियोजित शिक्षकों द्वारा समान काम समान वेतन की मांग को लेकर गुरुवार को 25वें दिन भी बीआरसी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन जारी रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष जागेश्वर मोची ने की। हड़ताली शिक्षक अपनी मांगों को लेकर विद्यालय नहीं जाकर बीआरसी पहुंचकर सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध जताया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार अपनी हठधर्मिता को छोड़कर शिक्षक संघ से वार्ता करें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को अपने शिक्षकों को हक देना चाहिए ताकि राज्य के शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाया जा सके। कथित सुशासन के मुख्यमंत्री की नीति और नियति ठीक नहीं है। वक्ताओं ने यह भी कहा कि सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को 25 दिनों से शिक्षा से दूर रखा जा रहा है, उन सब का जिम्मेदार सरकार है। यदि समान काम-समान वेतन हम लोगों को सरकार दे देगी तो सरकार के सभी कामों में हम लोग मदद करेंगे। सभी हड़ताली नियोजित शिक्षकों ने कहा अपनी चट्टानी एकता बनाए रहे। जब तक सरकार शिक्षकों से वार्ता नहीं करती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस संबंध में आंदोलनकारियों ने सरकार के विरोध हाय हाय के नारे भी लगाए। इस मौके पर सुरेंद्र प्रसाद, सत्येंद्र कुमार पासवान, कृष्ण कुमार भारती लक्ष्मी लाल दास, संतोष झा, राजदेव सिंह, सुमन जी ठाकुर, गीता कुमारी, संगीता कुमारी, अंजना कुमारी सहित सैकड़ों शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व प्रधान सचिव के खिलाफ नारेबाजी
बेनीपट्टी | बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर प्रखंड समन्वय समिति बेनीपट्टी के सभी संघ के घटक दल के नेतृत्वकर्ताओं व शिक्षकों ने समिति के जिला संयोजक महादेव मिश्र के नेतृत्व में बेनीपट्टी बाजार के इंदिरा चौक के समीप बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्णा नंदन वर्मा एवं शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन का पुतला फूंका। समिति के जिला संयोजक महादेव मिश्र के नेतृत्व में शिक्षक बेनीपट्टी के कटैया रोड स्थित बीआरसी से चलकर जुलूस की शक्ल में मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व प्रधान सचिव का पुतला फूंकने इंदिरा चौक पर पहुंचे। इस दौरान शिक्षकों ने समान काम के बदले समान वेतन देने सहित अपनी सात सूत्री मांगों के समर्थन एवं बिहार सरकार के खिलाफ में जमकर नारेबाजी की। इससे पूर्व समिति के जिला संयोजक महादेव मिश्र ने बीआरसी प्रांगण में नियोजित शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में मकसूद आलम, देवानंद झा, कविन्द्र दत्त, अहमद फैजान, गिरिजानंद कुमार, आशीष नारायण झा, राकेश कुमार चौधरी, निर्भय कुमार, अविनाश कुमार यादव, अजमत नदाफ, संजय सिंह, सुरेंद्र कुमार पासवान, प्रभाष झा, इंदल यादव, अभय कुमार चुन्नू, अनिल साफी, संतोष झा, कामोद मिश्र, अमित झा, कमलेश झा, रिजवान आलम, संजय यादव, राधारमण साह, देवचंद्र साफी, रविंद्र झा, शीला देवी, ममता कुमारी, गिन्नी कुमारी, मीणा कुमारी, कंचन कुमारी आदि ने भाग लिया।
बेनीपट्टी में नारेबाजी करते शिक्षक।
धरना को संबोधित करते जिला सचिव।
बाबूबरही में धरना देते शिक्षक।