पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Madhubani News Government39s Negligence On Teachers39 Lives Not To Postpone Assessment Work On Corona Union

कोरोना को लेकर मूल्यांकन कार्य स्थगित नहीं करना शिक्षकों के जान के प्रति सरकार की लापरवाही : संघ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मानव जीवन की रक्षा के लिए जहां बिहार सरकार ने सख्त निर्देश जारी करते हुए प्राथमिक से उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में तालाबंदी एवं अनिश्चितकालीन हड़ताल के बावजूद 31 मार्च तक बंद करने का आदेश दिया है। वहीं, राज्य के इंटर एवं मैट्रिक के मूल्यांकन कार्य में संलिप्त शिक्षकों के लिए मूल्यांकन कार्य स्थगित नहीं करना शिक्षकों की जान के प्रति सरकार की लापरवाही स्पष्ट झलक रही है। सरकार इन शिक्षकों की जान की चिंता किये बिने अपनी श्रेष्ठता दिखलाने के लिए यथाशीघ्र मूल्यांकन संपन्न करवाना चाह रही है। उक्त बातें अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे शिक्षकों ने कही। इस मौके पर धरना की अध्यक्षता करते हुए समीर अभिषेक ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता व दमनात्मक नीतियों का पुरजोर विरोध जारी रहेगा । जिला सचिव वेचन झा ने कहा कि प्राकृतिक आपदा को देखते हुए सरकार ने राज्य के जनता के नाम पर परामर्श जारी किया है। हम इसका सम्मान करते हैं। लेकिन सरकार को भी चाहिए हमारे राज नेतृत्व के परामर्श को मानते हुए शीघ्र समस्या का समाधान करें। साथ ही विपदा की इस घड़ी में मूल्यांकन कर रहे शिक्षकों से आग्रह किया कि वे अपने व अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मूल्यांकन कार्य 31 मार्च तक स्थगित कर दें। मूल्यांकन परिषद के अध्यक्ष डॉ. नंद कुमार मिश्र ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है। सरकार शिक्षकों के प्रति नकारात्मक सोच जन भावना का अपान है। इससे शिक्षकों का पद कलंकित होता है।

इन्होंने किया धरना को संबोधित

डॉ. विजय कुमार, फैयाज अहमद, पवन कुमार सिंह, डॉ. शैलेंद्र कुमार घोष, शंकर पाठक, शुभचंद्र झा, शंभु कुमार झा,प्रकाश चंद्र सुनील कुमार सिंह, रंजीत पासवान, अशोक कुमार, प्रवीण कुमार,रंजीत पासवान, आशुतोष कुमार, रामप्रीत दास, मीनाक्षी कुमारी, आभा कनक सहित दर्जनों शिक्षकों ने संबोधित किया।

धरना का स्थल परिवर्तित

जिला सचिव ने बताया कि कोरोना के प्रकोप को देखते हुए धरना स्थल में परिवर्तन किया गया है। सोमवार से समाहरणालय के बदले संघ भवन के सभागार धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। सोमवार को धरणा में फुलपरास अनुमंडल के शिक्षक व शिक्षिकाएं भाग लेंगे।

धरना पर बैठे शिक्षकगण।
खबरें और भी हैं...