पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हरलाखी थाना का चौकीदार मो. जाकिर का निधन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना के चौकीदार हटवरिया ऑफिस टोला निवासी 50 वर्षीय मो. जाकिर का बुधवार की रात निधन हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक वह करीब 20 दिनों से बीमार था। जिसका इलाज दिल्ली में चल रहा था। जहां डॉक्टरों ने चौकीदार के परिजनों को बताया कि वह जॉन्डिस बीमारी के लास्ट स्टेज पर है। दिल्ली के एक बड़े अस्पताल के डॉक्टर ने वहां से उसे घर ले जाने को कहा। घर आने के बाद उसका निधन हो गया। स्थानीय दानिश इकबाल ने बताया कि मृत चौकीदार के परिवार में उनकी प|ी के अलावा 4 पुत्र व एक पुत्री भी है। चौकीदार उमगांव में डयूटी करता था। चौकीदार के निधन पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार, एसआई धनंजय सिंह, विनय शर्मा, तालिब खान, शिवजी सिंह, नीरज चौबे, धर्मेंद्र कुमार, चौकीदार वीरेंद्र कुमार राय, श्याम कुमार, मो. नुरुल व मो. ताहिर समेत सभी पुलिस कर्मी एवं दर्जनों स्थानीय लोगों ने संवेदना व्यक्त किया है।

खबरें और भी हैं...