अनाज के लिए हरना गांव की महिलाओं ने की जमकर नारेबाजी
अनुमंडल के अंधराठाढ़ी प्रखंड स्थित हरना पंचायत के वार्ड नौ की दर्जनों महिला शनिवार को अनाज न मिलने से आक्रोशित हो अनुमंडल कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। ये महिला एसडीओ से मिलने पहुंची थी। जब महिलाओं को पता चला कि एसडीओ अवकाश पर है। करीब 2 घंटा इंतजार करने के बाद वापस जाने के क्रम में अपना विरोध जताया। वार्ड नौ के वार्ड सदस्य नदीम ने बताया कि हम लोगों का डीलर नसीम अंसारी है। जबसे बायोमैट्रिक सिस्टम लागू हुआ है। तब से ठीक से अनाज नहीं दिया जा रहा है। अंगूठा लेने के बाद भी अनाज नहीं देना आम बात हो गई है। इनके साथ अनुमंडल कार्यालय पहुंची महिला लाभुक गुलशन खातून, खैरुन्निसा, जसीमा शाहजहां, शबनम, अमनवेला, अफसाना, नूरजहां, जुबेर आलम आदि ने बताया कि गंधराईन के डीलर नसीम अंसारी काफी परेशान करते हैं। हम गरीबों को अनाज नहीं देते हैं। दो बार अनुमंडल में आवेदन ही दिए मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीलर कहता है अपने मर्जी के मुताबिक अनाज देंगे। विक्रेता नसीम ने बताया कि सारे आरोप गलत है। पाॅश मशीन द्वारा वितरण किया जाता है। उपभोक्ताओं को खुशामद करके लाना पड़ता है। वार्ड नौ के अधिकांश लोग ले गए हैं। वार्ड सदस्य नदीम पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे हमसे नजायज रूप से अनाज लेना चाहते हैं। इधर, अंधराठाढ़ी के एमओ जैनेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है। फिर भी संबंधित डीलर से पूछताछ की जा रही है।
झंझारपुर अनुमंडल कार्यालय के बाहर नारेबाजी करतीं महिलाएं।