- Hindi News
- National
- Madhawapur News Health Workers Continue To Sit On Indefinite Strike Demanding Pending Salary Payment
लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों का अनिश्चित कालीन धरना जारी
करीब डेढ़ साल से बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर प्रखंड क्षेत्र की एएनएम एवं स्वास्थ कर्मियों का अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार व धरना रविवार से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर शुरू हो गया। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ कर्मचारी संघ राज्य सामान्य परिषद के आह्वन पर आयोजित इस आंदोलन की संगठन के प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश कुमार झा की अध्यक्षता एवं सचिव ललित कुमार महतो के संचालन में प्रारंभ किया गया। इस दौरान आंदोलनकारी स्वास्थ कर्मी जमकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपने आक्रोश का इजहार कर विरोध जता रहे थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष झा ने कहा कि नियमित सेवा की एएनएम को पिछले नौ महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। जबकि, कई स्वास्थ कर्मियों को 18 महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। इसमें कई नियमित तो कई एनजीओ के तहत कार्य करने वाले कर्मी शामिल हैं। जिसके कारण घर से बाहर रहकर काम करने वाली एएनएम एवं स्वास्थ कर्मियों के परिवार तथा बच्चों के समक्ष भुखमरी की समस्याएं उत्पन्न हो गयी है। वहीं, सचिव महतो ने कहा जबतक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक यह आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।
मधवापुर में सरकार विरोधी नारे लगाते आक्रोशित स्वास्थ कर्मी।