पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bisphi News Health Workers Demonstrated Vigorously By Making Human Chains Raising Anti Government Slogans Boycotting Their Work

मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने मानव शृंखला बनाकर किया जोरदार प्रदर्शन, सरकार विरोधी नारे लगाए, अपने कार्य का भी बहिष्कार किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर पांच सूत्री मांगों को लेकर आज पांचवें दिन भी स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपने कार्य का बहिष्कार किया। 8 मार्च से चले आ रहे कार्य बहिष्कार के बाद गुरुवार को आशा, ममता, कुरियर, डाटा इंट्री आपरेटर, एम्बुलेंस चालक, एएनएम एवं अन्य कर्मचारियों ने पीएचसी परिसर में मानव शृंखला बनाकर अपनी मांगों के समर्थन में सरकार विरोधी नारे लगाए और जोरदार प्रदर्शन किया। मानव शृंखला के बाद कार्य बहिष्कार पर रहे कर्मचारियों की एक बैठक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी की अध्यक्षता में बैठक की गई। प्रखंड मंत्री बिनोद कुमार झा ने कहा कि संघर्ष के अलावे कोई दूसरा रास्ता नहीं है। महिला उप समिति के संयोजिका रेणु देवी, मंजू देवी, कामिनी देवी, आशा कर्मी के प्रखंड अध्यक्ष कविता देवी सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि मांग की पूर्ति नहीं होने पर आंदोलन को आगे और भी उग्र किया जाएगा। स्वास्थ्य प्रबंधक रजाउर रहमान ने संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों की मांग जायज है। सरकार को अविलंब इनकी मांगे पर विचार करनी चाहिए। इनकी मुख्य मांगे हर महीने सभी कर्मी को समय पर वेतन का भुगतान, वेतन भुगतान के लिए पर्याप्त आवंटन, आशा, ममता, डाटा इंट्री आपरेटर, एम्बुलेंस चालक एवं कुरियर को सरकारी सेवक की घोषणा, 18 हजार रुपए का न्यूनतम मजदूरी का भुगतान एवं आशा कर्मियों को नियमानुकूल प्रोत्साहन राशि का भुगतान शामिल है।

रहिका | बिहार चिकित्सा एवं जन-स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर रहिका प्रखंड मुख्यालय के पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रहिका के परिसर में एक सूत्री मांगों के समर्थन में एएनएम एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने धरना दिया। आंदोलन के संबंध में संघ के अध्यक्ष सुशील प्रसाद यादव एवं प्रखंड मंत्री शकुंनतला देवी ने बताया कि आठ महीने से एएनएम एवं स्वास्थ्य कर्मियों को वेतन का भुगतान नहीं किया गया। जिसके कारण स्वास्थ्य कर्मचारियों को भुखमरी का सामना करना पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग में नियमित वेतन कुछ वर्षों से नही दिया जाता है। वेतन लंबित होने से स्वास्थ्य कर्मियों को बाल बच्चों के पढाई, वस्त्र, भोजन सहित विभिन्न प्रकार के समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य के आला अधिकारियों के वेतन भुगतान करने में शिथिलता बरतने से आंदोलन का रुख अख्तियार करना पड़ता है। वेतन भुगतान नहीं मिलने तक अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगी। धरना कार्यक्रम में मुकुल कुमारी, अरुण कुमार, वीणा देवी, कुसुम कुमारी एवं रंजना शर्मा सहित कई स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया।

रहिका में धरना देते स्वास्थ्यकर्मी।

मांगों के समर्थन में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बनाई मानव शृंखला।
खबरें और भी हैं...