पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Phulpras News Health Workers Shouted Slogans In Ghoghadiha And Phulparas For Demands

मांगों को लेकर घोघरडीहा व फुलपरास में स्वास्थ्य कर्मियों ने जमकर की नारेबाजी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रखंड शाखा घोघरडीहा व फुलपरास से जुड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों ने राज्य संघ के आह्वान पर अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में आंदोलन तेज कर पांचवें दिन भी कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। इस आलोक में गुरुवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने पीएचसी परिसर में सामूहिक रूप से सरकार व प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। वहीं, घोघरडीहा पीएचसी में संघ के प्रखंड अध्यक्ष शंभु नारायण जन की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन में सर्वसम्मति से मांगों के आलोक में 8 मार्च से शुरू कार्य बहिष्कार को मांगे पूरी होने तक जारी रखने का निर्णय लिया गया। मौके पर संघ के अध्यक्ष शंभु नारायण जन, प्रखंड मंत्री उपेंद्र यादव, एएनएम गुड़िया कुमारी, फार्मासिस्ट अनिल कुमार, पंकज कुमार, भोला साहु, लक्ष्मीकांत झा, दुर्गानंद, नसीमुद्दीन अंसारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

बाबूबरही में भी नारेबाजी | बाबूबरही स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पांचवें दिन भी स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्य का बहिष्कार किया। बिहार चिकित्सा एवं जन कर्मी संघ के बैनर तले गुरुवार को पांचवें दिन भी अस्पताल के सभी स्वास्थ्य कर्मी कार्य का बहिष्कार किया। इस बात को लेकर मरीजों में अफरा-तफरी है। वही कर्मियों ने कहा कि पिछले 10 महीना से हम लोगों का वेतन नहीं मिला है।

नारेबाजी करते स्वास्थ्यकर्मी।
खबरें और भी हैं...