पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khajauli News Health Workers Staged Sit In Said Demonstrations Will Continue If Demands Are Not Met

स्वास्थ्य कर्मियों ने दिया धरना, कहा- मांगंे पूरी नहीं हुई तो प्रदर्शन जारी रहेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आक्रोश

प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अधीन पीएचसी एएनएम बिहार चिकित्सक व जन स्वास्थ्य कर्मचारी के आवाहन पर प्रखंड अध्यक्ष एएनएम आशा कुमारी के आवाहन पर विगत 8 मार्च से पीएचसी के परिसर में पूर्ण वेतन की मांग करते हुए लगातार कार्य बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। धरना का नेतृत्व कर रहे एएनएम आशा कुमारी ने कहा की एएनएम को पिछले 8 माह से वेतन नही दिया गया है। वहीं उन्होंने बताया की सरकार के द्वारा वेतन नही मिलने के कारण एएनएम की परिवार के समक्ष भुखमरी की स्थिति बन गयी है। वेतन के बदले अधिकारियों के द्वारा वेतन के नाम पर लगातार पैसा मांगा जा रहा है। वहीं, एएनएम आशा कुमारी ने कहा की जब तक एएनएम की पूर्ण वेतन नही मिलता है। तब तक अनवरत कार्य बहिष्कार ही रहेगा। इस मौके पर मीणा प्रभात, शीला कुमारी, मंजुला कुमारी, प्रमीला कुमारी, सरिता कुमारी सहित अन्य एएनएम उपस्थित थे।

कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर बैठे एएनएम स्वास्थ्य कर्मी।
खबरें और भी हैं...