- Hindi News
- National
- Madhubani News Heli Festival Ends Peacefully With Dhalek39s Beat And Jaegira
ढाेलक की थाप और जाेगीरा के साथ शांतिपूर्वक हाेली का त्योहार संपन्न
जिले भर में लोगों ने बड़े ही उमंग व उल्लास के साथ होली का त्यौहार मनाया। मंगलवार को होली होने के कारण कुछ लोग होली बुधवार को मनाया। जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थान व कार्यालय में मंगलवार व बुधवार को अवकास दिया गया था। होली से पहले भले ही कैरोना को लेकर दूविधा लोगों के मन में उत्पन्न थी कि होली इस बार बच कर ही खेलना है। लेकिन होली के दिन लोगों के उमंग व उत्साह के बीच कैरोना को रोता छोड़ लोग रंग व गुलाल के साथ एक दूसरे के बीच पहुंचकर रंग व अबीर लगाते दिखे। डंफा की जगह होली मंडली डीजे के धुन पर ही नाचते दिखें। वहीं सोमवार की रात होलिका का दहन भी लोगों की ओर से काफी जोश के साथ किया गया। ग्रामीण प्रकाश कुमार मिश्र बबलू की बात माने तो उनका कहना है कि होलिका दहन का अब मतलब यह है की इसमें अधर्म को जलाया जाता है और यहां से लोग धर्म को अपने घर ले जाते है। वहीं होली में युवतियों की ओर से भी गुलाल जमकर उड़ाया गया। शाम में बड़े बुर्जग के पैर पर गुलाल डालकर उनके चरणर्स्पश कर उनसे आर्शिवाद लिया तो अपने से छोटे के गालों पर गुलाल लगा उन्हे आशीष दिया।
मधवापुर | मुख्यालय सहित सीमावर्ती प्रखंड क्षेत्र में रंगों का त्योहार होली शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मंगलवार एवं बुधवार को संपन्न हो गया। इस बार यहां के लोगों ने दो दिन तक होली मनाया। मंगलवार को मांस नही खाने वाले लोगों ने बुधवार को होली मनाया। जबकि, शाकाहारी लोग मंगलवार को ही होली मनायी।बताते चलें कि दोनों दिन होली मनाने वाले लोगों द्वारा होलिका दहन सोमवार की रात ही की गयी। इस मौके पर जगह जगह कुर्ता फाड़ होली खेलने वालों और फगुआ गीत पर झूमने नाचने गाने वालों की भीड़ मुख्य सहित ग्रामीण सड़कों पर लगी रही। हर जगह ढोल नगाड़े, झाल करताल पर लोग ठुमकते रहे। स्थानीय पंचायत समिति सदस्य ममता रानी के यहां मंगलवार की शाम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। जहां जमकर लोगों ने एक दूसरे को गुलाल और गले लगाकर होली की शुभकामनाएं और बधाई दी। सीमावर्ती क्षेत्र में शराबबंदी का कोई असर नहीं दिखा।