जनचेतना क्रांति मंच के तरफ से हाेली महाेत्सव का अायाेजन किया गया
बाबूबरही| रंगाें के महापर्व होली के अवसर पर जनचेतना क्रांति मंच द्वारा मुरहद्दी में विशाल एवं शांतिपूर्ण होली महोत्सव का आयोजन किया गया। होली महोत्सव में सम्पूर्ण ग्रामवासी के संग स्थानीय पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी शामिल हो एक-दूसरे को बधाई दिए। विशाल एवं उत्कृष्ट आयोजन हेतु महासचिव कौशल किशोर ‘पप्पू’ को बधाई तथा शुभकामनाएं दिए। कार्यक्रम में उपस्थिति हेतु कौशल ने सबों के प्रति आभार प्रकट किया।