पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हाेली मिलन समाराेह का अायाेजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जनचेतना क्रांति मंच के तत्वावधान में स्थानीय शिवम पेट्रोल पंप माेहना में हाेली मिलन समाराेह का भव्य अायाेजन किया गया। समाराेह में स्थानीय प्रबुद्ध लाेगाें ने शिरकत की। इस अवसर पर परंपरागत फगुअा के गायन-बादन से लाेगाें काे अभिभूत किया गया। साथ ही रंग गुलाल के बीच डाॅ.रंजन ने अाम जनाें से सामाजिक समरसता संग हाेली मनाने की अपील की। माैके पर विनीत टिबड़ेवाल, मनीष राय, काैशल किशाेर शिवशंकर महताे, रूपेश यादव, विक्रांत मंडल, अवनिश, राहुल, जयलेंद्र, मनाेज, विजय, घनश्याम, अजित, समीर, अालाेक, विक्की, रमन, विजय, देवेंद्र राधे समेत अन्य माैजूद थे।

शिक्षक समाज के सृजनकर्ता होते हैं : डाॅ.मानस

मधुबनी | होटल वाटिका के सभागार में जिला प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन का जिला सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रसिद्ध वैज्ञानिक डाॅ.मानस बिहारी वर्मा, रिजनल के निदेशक आरएस पांडेय, पोल स्टार के निदेशक कैलास भारतद्वाज, एसोसिएशन के अध्यक्ष देवानंद झा, उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव, एपीओ हुलास राम व गुड्‌डू सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर वैज्ञानिक डाॅ.मानस बिहारी वर्मा ने कहा कि शिक्षक समाज के सृजनकर्ता होते हैं। शिक्षक के बदौलत ही की संरचना को सुदृढ किया जा सकता है। देवानंद झा व ब्रह्मदेव यादव ने कहा कि शिक्षक समाज निर्माता होते हैं।

हाेली मिलन समाराेह में फगुआ गाते लोग।
खबरें और भी हैं...