मां काली क्रिकेट प्रतियोगिता में हेमराज इलेवन चैंपियन
मां काली क्रिकेट क्लब बासोपट्टी द्वारा आयोजित टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बासोपट्टी हेमराज एलेवन की टीम चैंपियन बनी। यह प्रतियोगिता वन रक्षक मूवी के निर्माता सह कलाकार धीरेन्द्र ठाकुर द्वारा आयोजन किया गया। ब्रह्म गार्डेन मैदान में प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेनीपट्टी एवं बासोपट्टी हेमराज एलेवन के बीच खेला गया। बेनीपट्टी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवरों में महज 60 रनों पर सिमट गई। जिसमें बेनीपट्टी टीम की ओर से सर्वाधिक अमित झा 13 रन व छोटू झा 12 रनों का योगदान दिया। बासोपट्टी की ओर से दीपक कुमार ने 3 ओवर में महज 11 रन देते हुए 3 विकेट व राहुल चौधरी ने 3 ओवर में 17 रन दे कर 3 विकेट झटके। बल्लेबाजी करने उतरे बासोपट्टी की टीम ने तीन विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच के समय हल्की बारिश के बीच भी खेल प्रेमियों का उत्साह देखने को मिला। विजेता उप विजेता टीमों को एमएलसी सुमन महासेठ, पूर्व विधायक अरुण शंकर प्रसाद, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष भोगेंद्र ठाकुर, पुलिस पदाधिकारी नन्द कुमार सिंह, संजय महतो, सरपंच भोगेन्द्र पासवान, जनसेवक अमन झा, हरी झा, बिशम्भर झा ने कप प्रदान किया। मौके पर रोहित, गौरव, लखन झा, गोनू झा, गोनू झा, कैलाश झा, अमित ठाकुर, सत्यम ठाकुर, अजय झा, राहुल झा, राजू झा, सरवन, शंकर आदि थे।
एसएसबी 48वीं बटालियन ने खेलकूद प्रतियोगिता कराई
जयनगर | बाजार समिति स्थित एसएसबी 48वीं बटालियन मुख्यालय में सामाजिक चेतना कार्यक्रम के तहत खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यवाहक कमांडेंट शंकर सिंह ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। खेल कूद प्रतियोगिता में मैराथन दौड़ में प्रथम सैयद सुनियन डीपीएस, द्बितीय कासिम रजा, तृतीय सूर्य प्रताप सिंह जेवियर्स और महिला वर्ग में अंकिता चौधरी संत जेवियर्स, गुड़िया व कोमल कबीर महिला मंच ने जीत हासिल की। कबड्डी में महिला वर्ग के विजेता डीपीएस, उप विजेता संत जेवियर्स, पुरुष में विजेता डीपीएस, उपविजेता संत जेवियर्स और वॉलीबॉल विजेता आजाद युवा मंच, उपविजेता संत जेवियर्स ने बाजी मारी। इसी तरह अन्य प्रतियोगिता में स्कूली छात्र छात्रों ने अपनी हुनर का प्रदर्शन किया। उप कमांडेंट वरचंद्र ने विजेता को मेडल, ट्राफी, प्रमाण-पत्र प्रदान किया।