पंडाैल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली
पंडौल|रंगों का त्यौहार होली प्रखण्ड क्षेत्र मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होली की पूर्व संध्या पर कई जगह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पंडौल व सकरी थाना पर थानाध्यक्ष अनोज कुमार व अशोक कुमार प्रखण्ड कार्यालय स्थित टीपीसी भवन मे बीडीओ महेश्वर पंडित, सरिसब पाही पश्चिमी मे मुखिया राम बहादुर चौधरी, सकरी चौक पर समाजसेवी शहवाज महमूद मीनू की अध्यक्षता मे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए गले लगा होली की शुभकमानाएं दी। वहीं, सरिसब पाही स्थित डॉ सर गंगनाथ वाचनालय परिसर मे महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे आगत अतिथियों को मूर्ख शिरोमणि, मूर्ख भूषण, मूर्खधिराज, मूर्खध्यक्ष जैसे उपाधियों से सम्मानित किया गया।