पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhanjhapur News Holi Festival Celebrated With Songs Of Maithili Fagua On Drums And Drums

ढोल और नगाड़ों पर मैथिली फगुआ के गीतों के साथ मनाया होली का त्योहार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झंझारपुर में शांतिपूर्वक व हर्षोल्लास के साथ एक दूसरे को रंग अबीर लगा कर होली संपन्न हुआ। इस मौके पर कहीं बुजुर्गों की टोली तो कहीं युवा और बच्चों की टोलियों ने होली के रंग में रंग कर मस्ती का आनंद लेने में मस्त थे। कही ढोल नगाड़ों पर मैथिली फगुआ के गाने पर डांस करते रहे। तो कहीं कहीं जोगिरा का लाजवाब लुत्फ उठाते रहे।सारे गमों को भुलाकर होली की मस्ती में सुबह से लेकर शाम तक गोता लगाते रहे। झंझारपुर एसडीओ शैलेश कुमार चौधरी ने अपने आवास पर ही पत्रकारों और कर्मियों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया। वहीं ओशो आश्रय के बगल में अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह ने बुजुर्गों और जनप्रतिनिधियों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया। वहीं पुलिस और स्थानीय प्रशासन सुरक्षा के दृष्टिकोण से अनुमंडल क्षेत्र में लगातार गश्त लगाते रहे ।कहीं से भी किसी प्रकार के घटना की सूचना नहीं है। वहीं शाम होते ही विभिन्न मंदिरों में जाकर के देवी-देवताओं पर अबीर चढ़ा कर पूजा पाठ किया। करोना वाइरस के डर से मुर्गा दुकान पर होली का कोई असर नहीं देखा गया। दिन भर दुकानदार बैठे रहे। इक्का दुक्का ग्राहकों पहुंचे। बुधवार को मछली और मीट की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ लगी हुई थी।

होली की मस्ती में झूमते लोग।
खबरें और भी हैं...