पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Benipatti News Holi Milan Celebrations And Cultural Programs Organized In Tayoth Village

त्योंथ गांव में होली मिलन समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेनीपट्टी प्रखंड के त्योंथ गांव स्थित प्राचीनतम काली मंदिर के पवित्र प्रांगण में समस्त त्योंथ ग्राम वासियों व त्योंथ के पैक्स अध्यक्ष विवेक कुमार राय की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में मैथिली के प्रसिद्ध गायक-गायिका माधव राय, निधि राज, गंगा राम झा, पूनम मिश्रा आदि कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक मैथिली व पारंपरिक होली गीतों की दी गई प्रस्तुति पर भारी तादाद में मौजूद महिला व पुरुष श्रोतागण झूमते नजर आए। `शिव मठ पर शोभे लाल भुजा, मिथिला में राम खेलथि होरी मिथिला में, अरे होली खेले रघुबीरा अवध में होली खेले रघुबीरा आदि गायक-गायिकाओं की सुमधुर मैथिली व पारंपरिक होली गीतों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में आगंतुक अतिथियों को मिथिला के पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार आयोजन कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विवेक कुमार राय, मुखिया मंदाकिनी कुमारी, वरिष्ठ जदयू नेता नीरज झा, रजनीकांत पाठक, विकास झा, रामसुंदर, अविनाश, सरपंच वशिष्ठ कुमार झा, चंदन सिंह, योगीनाथ मिश्र बबलू, प्रवीण कुमार झा, रोहित, दीपक मंटू, सुकेश कुमार झा, मुखिया अमरेंद्र कुमार मिश्र सुगनजी, विनोद झा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष घनश्याम ठाकुर आदि ने भाग लिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती कलाकार।
खबरें और भी हैं...