पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाकपा-माले की अनुमंडल कार्यालय के पास भूख हड़ताल शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झंझारपुर | विभिन्न मार्गों को लेकर भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने गुरुवार से अनुमंडल कार्यालय स्थित अम्बेडकर स्मारक के पास अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। भूख हड़ताल पर बैठे माले नेता मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार के शासन प्रशासन में अधिकारियों बेलगाम हो गए हैं। गरीबों का विश्वास इन कथित सुशासन सरकार से भरोसा उठ गया है। सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद लखनौर सीओ अतिक्रमण खाली कराने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। जब उन्हें पांच मार्च को वे कार्यालय प्रकोष्ठ में बुलाकर रूम बंद कर अभद्रता के साथ पेश होते हुए धक्का मुक्की तक कर दी। उन्होंने कहा है कि एक बार समय देकर नहीं पहुंचने के कारण मजदूरों को छह हजार रुपए मजदूरी भी देना पड़ा। न्याय के लिए जिस अधिकारियों के दरवाजे पर जाते हैं तो काम के बदले फटकार ही मिलता है। मजबूरीवश मजदूरी छोड़कर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
खबरें और भी हैं...