पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • BabuBarhi News If He Did Not Give Buffalo And Bike In Dowry He Killed His Wife And Buried Her Between Two Rivers

दहेज में भैंस और बाइक नहीं दी तो पत्नी को मार कर दो नदियों के बीच गाड़ दिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र के मुरहदी गांव से पश्चिम कमला नदी और बलान नदी के बीच में एक खेत से एक विवाहिता का शव बरामद किया गया है। शव की पहचान बड़की टोल महदी गांव के ही सिकंदर मुखिया की प|ी गुड़िया देवी (22) के रूप में हुई। शव को ससुरालियों ने बाेरे में भरकर दो नदियों के बीच में गाड़ दिया था। इस संबंध मेें राजनगर थाना के पिलखवार गांव निवासी गुड़िया के भाई ब्रह्मदेव मुखिया द्वारा बाबूबरही थाने में दहेज को लेकर हत्या कर शव को छुपाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि वर्ष 2016 में गुड़िया देवी की शादी सिकंदर मुखिया के साथ की गई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद से ही दहेज को लेकर गुड़िया देवी के साथ मारपीट की जाने लगी। उसके साथ गाली-गलाैज भी की जाती थी। अंतत: दहेज नहीं मिलने पर उसके ससुराल वालों द्वारा हत्या कर दी गई। उसके पति सिकंदर कुमार मुखिया, ससुर रामविलास मुखिया, सास सुखो देवी सहित सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं पुलिस कार्रवाई करते हुए उसके पति सिकंदर मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। लाश की पोस्टमार्टम कर मायके वाले को दे दी गई है। इस बात की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और सभी नामजद के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है।

रात मेें जलाने की थी योजना

ससुराल के लाेगाें ने विवाहिता की हत्या तो कर दी। लेकिन लाश को ठिकाने लगाने के लिए वह प्लान बना रहे थे। प्लान के तहत उन्होंने शव को बलान और कमला नदी के बीच में गाड़ दिया था। वे लोग रात में लकड़ी की व्यवस्था कर उसको जलाने की योजना बना रहे थे। लेकिन किसीने मायके वालों को खबर कर दी। उसके बाद सभी मौका देखकर फरार हो गए।

जानकारी नहीं देरहे थे ससुरालवाले

गुड़िया देवी के भाई ब्रह्मदेव मुखिया ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बहन तीन दिन से लापता थी। उसको लेकर उसके ससुराल के लाेग कुछ भी जानकारी नहीं दे रहे थे। उनसे पूछते थे तो फोन पर चुप्पी साध लेते थे। वह जब गुड़िया देवी से बात नहीं करा रहे थे हम लोगों को शंका हुई। इसके बाद हम लोग पूर्व मुखिया गुणानंद प्रसाद के पास गए और उनको साथ लेकर बाबूबरही थाने के मुरहदी गांव में पहुंचे। वहां उसके सास और ससुर के साथ अन्य सभी लाेग फरार थे। काफी खाेजबीन के बाद उसके पति के बारे में सूचना मिली। उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

मृतका के भाई ने कराई प्राथमिकी, पति सिकंदर गिरफ्तार

3 दिन से लापता
थी गुड़िया देवी


पूर्व मुखिया गुणानंद के नेतृत्व में एक दर्जन ग्रामीण थाना पर पहुंचे तो पुलिस हुई सक्रिय

गांव से किसी अज्ञात ने मायके वालों को फोन किया तो हुई घटना की जानकारी

गुड़िया देवी का
फाइल फोटो

नाव से शव की तलाश करते मायके पक्ष के लोग और पुलिसकर्मी।
खबरें और भी हैं...