- Hindi News
- National
- Madhubani News If The Anti Caa Protest In Front Of The Collectorate Is Not Over By March 19 We Will Also Protest Against 25
19 मार्च तक अगर कलेक्ट्रेट के सामने सीएए का विराेध-प्रदर्शन समाप्त नहीं हुअा ताे 25 से हमलोग भी देंगे धरना
शहर के एक होटल मेें नागरिक जागरूता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है। इसकी अगुआई कर रहे सीयाराम मिश्र, भोगेन्द्र ठाकुर व रामनरेश ठाकुर उर्फ चन्दन ने कहा कि हम लोग आम लोगों के साथ मिलकर सीएए पर लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाने जा रहे है। वहीं, सीयाराम मिश्र ने कहा कि हम जिला प्रशासन से यह मांग करते हैं कि कलेक्ट्रेट के समक्ष जो सीएए को लेकर बीते दो माह से विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है, उसे 19 मार्च तक बंद करा दें। यदि ऐसा नहीं हुआ तो प्रशासन से हम अाम लोग भी अनुमति लेकर 25 मार्च से सीएए के समर्थन में धरना देंगे। साथ ही अपने अल्पसंख्यक भाई जो असमाजिक तत्वों के बहकावें में आकर भटक रहे है, उन्हें जागरूक करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ देश विरोधी लोगों के चंगुल में फसकर अपने कौम को बदनाम कर रहे हैं। देश के बहुसंख्यक के दिलों दिमाग में हमारे अल्पसंख्यक भाइयों को देशद्रोही साबित करना चाहते हैं ताकि देश में अशांति बनी रहे। इस बात को समझना होगा। इतना ही नहीं यदि कोई राष्ट्र के अहित की बात करता है तो एक आम नागरिक के हिसाब से उन्हें समझाना हमारी दायित्व बनता है।
अल्पसंख्यक भाई सीएए का विरोध क्यों कर रहे समझ से परे
वहीं भोगेन्द्र ठाकुर ने कहा कि दिल्ली में जो अंकित शर्मा की हत्या हुई उसमें जो बाते सामने आ रही है, उससे तो यही साफ हो रहा है कि उनके हत्या में हवाला का पैसा व आंतकवादी प्रवृति के लोगों का हाथ है। इससे यह समझना चाहिए कि क्या हो रहा है। राम नरेश ठाकुर उर्फ चन्दन ने कहा कि सीएए नागरिकता देने का कानून है, इसमें स्पष्ट रूप से इस बात का ख्याल रखा गया है कि दूसरे देश में रह रहे अल्पसंख्यक हिंदू जिन्हें वहां प्रताड़ित किया जाता है और वह इस देश को भागकर आते ंहै और यहां शरण ले रहे हैं, उन्हें नागरिकता देकर यहां की हर सुविधा प्रदान करना है। लेकिन यह समझ नहीं आता की इसका विरोध हमारे अल्पसंख्यक भाई क्यों कर रहे है। माैके पर कृष्ण माेहन झा, गाैरव कुमार मिश्र, सुशील कुमार ठाकुर अादि माैजूद थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि।