पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Madhubani News If There Is No Loss Of Pay Scale Then The Movement Will Continue

वेतनमान की घाेषणा नहीं होगी तो आंदोलन जारी रहेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर सरकार के दमनकारी तानाशाही रवैया के खिलाफ अपनी 7 सूत्री मांगों के समर्थन में बिहार राज शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति प्रखंड इकाई रहिका के की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा व प्रधान सचिव आर के महाजन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष, मंडल के सदस्य आदिल हुसैन, अखिलेश चौधरी, विजय शंकर चौधरी, मोतिउर रहमान व उदय कुमार दास के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम मध्य विद्यालय के प्रांगण से जुलूस के रूप में निकलकर इंसाफ चौक विद्यापति चौक होते हुए प्रखंड मुख्यालय पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। कार्यक्रम में जिला संघर्ष समिति के अध्यक्ष मंडल के सदस्य राजू यादव, देवेंद्र कुमार यादव, सचिव मंडल के सदस्य पवन कुमार चौधरी, अवधेश कुमार झा, नवीन कुमार झा,अंकलित कुमार झा, मोहम्मद अहमद हुसैन, मशकूर आलम, ब्रज मोहन पांडे के साथ सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया। सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि जब तक पूर्ण वेतनमान, सेवा शर्त की घोषणा सरकार नहीं करेगी हड़ताल जारी रहेगा। साथ ही आंदोलन को तीव्र किया जाएगा। सभी शिक्षकों ने अपनी चट्टानी एकता को प्रदर्शित करते हुए कहा कि जब तक सरकार हमारे संवैधानिक अधिकार समान काम के बदले समान वेतनमान की पूर्ति नहीं करती है हम लोग इसी तरह आंदोलन पर डटे रहेंगे व चरणबद्ध आंदोलन शांतिपूर्ण रूप से करते रहेंगे। जरूरत परने पर इसे जन आंदोलन में भी बदलने का काम करेंगे।

अपनी मांगों को शिक्षकों ने कुछ इस अंदाज में किया प्रदर्शन।
खबरें और भी हैं...