पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Madhubani News In The Present Government Criminals Are Fearlessly Executing The Incident Mithilesh

वर्तमान सरकार में अपराधी बेखौफ होकर घटना को दे रहे हैं अंजाम : मिथिलेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मधुबनी | रहिका प्रखंड के ककरौल गांव के छात्र कन्हैया कौशिक को सीपीआई जिला मंत्री मिथिलेश झा की अगुआई में श्रद्धाजंलि दी। साथ ही उन्होंने इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को इसे सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधी बेख़ौफ़ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। प्रदेश सरकार की खुद पार्टी के छात्र संघ के नेता की गोली मारकर हत्या किया जाना यह दर्शाता है कि लोगों का अपराध करने पर जो प्रशासन का भय होना चाहिए वह पूरी तरह समाप्त हो गया है। अभी तक मुख्य अपराधी पुलिस के पकड़ से दूर है। राजनीति का अपराधीकरण व अपराधियों का राजनीतिक संरक्षण बिहार में आम बात हो गई है। आज जब छात्रों के ऊपर इस तरह से गोली चलने लगी तो इस घटना से सभी युवा मर्माहत तो है ही साथ ही भय का वातावरण भी बना हुआ है। जिला सहित अन्य जिले के सामान्य परिवार के बच्चे पटना पढ़ने जाते हैं। लेकिन राज्य का राजधानी सुरक्षित नहीं है।
खबरें और भी हैं...