पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Madhubani News In The Rain Also The Teachers Staged Said If The Demands Are Not Met The Movement Will Intensify

बारिश में भी शिक्षकों ने दिया धरना, कहा- मांगें पूरी नहीं हुई तो तेज होगा आंदोलन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जिला इकाई के नेतृत्व में विद्यालयों में पूर्ण तालाबंदी के साथ मूल्यांकन कार्यों का बहिष्कार के समर्थन में 25 फरवरी से चल रहे रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। बारिश के बावजूद झंझारपुर अनुमंडल के सैकड़ों शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मचारियों एवं पुस्तकालयाध्यक्षों ने धरना-प्रदर्शन में सम्मिलित हुए। इस मौके पर आयोजित सभा की अध्यक्षता माध्यमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष सुनैना कुमारी ने की। वहीं संचालन जिला कार्यकारिणी सदस्य पवन सिंह ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सचिव वेचन झा ने कहा कि परिवर्तन से डरना एवं संघर्ष से कतराना मनुष्य की सबसे बड़ी कायरता है। जीवन का सबसे बड़ा गुरु वक्त होता है। क्योंकि जो वक्त सिखाता है वह कोई भी नहीं सिखा सकता।इसलिए संघर्ष की इस घड़ी में सभी शिक्षक समय के साथ एकजुटता बनाए रखें।

अनुभवहीन लोगों से मूल्यांकन, भविष्य के साथ खिलवाड़

पूर्व जिला सचिव देवदत्त मिश्र ने शीर्ष नेतृत्व में विश्वास रखते हुए कहा कि पंछी कभी अपने बच्चों के भविष्य के लिए घोंसला बनाकर नहीं देते। वह तो बस उन्हें उड़ने की कला सिखाते हैं। जिला मूल्यांकन परिषद के अध्यक्ष डॉ.नंद कुमार मिश्र ने कहा कि सरकार अनुभवहीन एवं विषय विशेषज्ञ के अभाव में मूल्यांकन करवा कर छात्र-छात्राओं के भाग्य एवं भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। अतः सरकार वार्ता के द्वारा शिक्षकों का स्थाई समाधान अविलंब करें। सभा को मो.फैयाज, शंभू कुमार झा, रमण कुमार झा,रामदेव महतो, आभा कनक, जितेंद्र प्रसाद, इंद्रकांत झा, माधव चौपाल, सुजीत कुमार, संजीव नयन झा, जितेंद्र झा, मनोज पाठक, उदय उदयन, मनोज झा,रोहित कुमार झा, अनिल यादव, सीमा अमोद कुमार यादव समेत अनेक शिक्षकों ने संबोधित किया।

धरनास्थल पर ये थे मौजूद

धरना को संबोधित करते शिक्षक नेता।

धरना स्थल पर मधु कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, ममता कुमारी, रंजीत पासवान, दिलीप सिंह, वसंत ठाकुर, समीर अभिषेक,आनंद कुमार, अनिल कुमार, राजेश कुमार झा, अरुण कुमार, रविंद्र कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे। शनिवार को बेनीपट्टी अनुमंडल के शिक्षक एवं शिक्षकेतरकर्मी कलेक्ट्रेट के सामने धरना देंगे।

धरनास्थल पर बैठे शिक्षक,शिक्षकेत्तर कर्मी व पुस्तकालयाध्यक्ष।
खबरें और भी हैं...