तुलसी बिंदा एजुकेशनल एकेडमी का उद्घाटन
उद्घाटन के मौके पर उपस्थित विधायक।
मधुबनी|गुरुवार को तुलसी बिंदा एजुकेशनल एकेडमी का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन मधुबनी विधायक समीर कुमार महासेठ, राजनगर विधायक रामप्रीत पासवान ने किया। इन दोनों विधायकों ने कहा कि विद्यालय के संस्थापक तुलसी चौधरी इस तरह के शैक्षणिक संस्थान खोलकर छात्रों के लिए बेहतरीन पहल की है। उन्होंने कहा कि इससे छात्रों को काफी फायदा होगा। इस मौके पर निदेशक सुधीर कुमार, डाॅ.कृष्ण कुमार, डाॅ.रविंद्र नाथ टैगोर, देवकांत कामत, मुकेश कुमार, राकेश कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।