पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिव शक्ति किसान समूह की ओर से जानकारी दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिव शक्ति किसान समूह बसबरिया की ओर से संगठन के सचिव सह पंचायत के पूर्व मुखिया रामनंदन साह के आवास पर कृषक हितार्थ समूह कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष हरि साह की अध्यक्षता एवं प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अभय नाथ राय के संचालन में आयोजित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि समन्वयक संजय कुमार ने उपस्थित किसानों को समूह क्या है और इससे जुड़े किसानों को क्या क्या लाभ मिल सकता है, कृषक हितार्थ समूह में बचत का क्या महत्व है, समूह प्रबंधन, समूह ऋण प्रबंधन, कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना, समूह में संचार एवं कृषक हित के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कृषक हितार्थ समूह किसानों के लिए भविष्य में बरदान साबित हो सकता है। इसके लिए उन्होंने कई टिप्स दिए। कहा कि समूह के किसी सदस्य को कोई आर्थिक या अन्य तरह की समस्याएं अचानक उत्पन्न होती है तो एक दूसरे के सहयोग से बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान किया जा सकता है। वहीं, बीटीएम अभयनाथ राय ने समूह प्रबंधन से संबंधित जानकारी किसानों को दी। उन्होंने कहा कि प्रखंड अंतर्गत गत वर्ष आठ कृषक हितार्थ समूह का गठन किया गया था जिसमें,बिहारी,वासुकी,लोमा,बसबरिया,बोकहा,पोखरौनी, डुमरा, पिहबाड़ा शामिल है। ये सभी समूह सक्रिय है और जल्द ही इसका लाभ जुड़े दर्जनों किसानों को मिलने लगेगा। मौके पर सचिव रामनंदन साह, कोषाध्यक्ष विंदेश्वर साह, रघुनाथ साह, विश्वनाथ प्रसाद, गंगा साह, राजा ठाकुर, उषा देवी, अनिता देवी, शत्रुध्न साह, श्याम साह,संजय साह, साधु शरण साह, रामविनोद ठाकुर, रामललित शर्मा, कृष्णदेव साह, सत्यनारायण साह, बाल्मीकि साह, शशि कुमार साह सहित समूह के कई सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...