पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जमीन विवाद को लेकर मारपीट में घायल, केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झंझारपुर| झंझारपुर के राम चौक निवासी जीवछ राम की पुत्री रिंकी कुमारी ने घायल अवस्था में डीएमसीएच में इलाज के दौरान बेंता ओपी पुलिस को दिए गए बयान के आधार पर शुक्रवार को झंझारपुर थाना में मामला छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें घायल रिंकी ने बताया कि 24 फरवरी को 2:30 बजे वह अपने घर में थी। उसी समय बगल के लक्ष्मी अघोरी, लाल अघोरी, महासेठ अघोरी समेत अन्य लोगों ने ट्रैक्टर पर बालू लेकर मेरे जमीन में गिराने लगा, जिसे रोकने पर सभी लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इसके तहत डीएमसीएच में इलाज करा रही हूं। उक्त तीन आरोपी के समेत छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में झंंझारपुर थानाध्यक्ष चंद्र मनी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
खबरें और भी हैं...