पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Madhubani News Janaki Cricket Club Jayanagar Defeated Town Cricket Club Blue Madhubani By Five Wickets

जानकी क्रिकेट क्लब जयनगर ने टाउन क्रिकेट क्लब ब्लू मधुबनी काे पांच विकेट से दी शिकस्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में गुरुवार काे पूल ए का मैच टाउन क्रिकेट क्लब ब्लू मधुबनी व जानकी क्रिकेट क्लब जयनगर के बीच खेला गया। जिसमें जानकी क्रिकेट क्लब जयनगर 5 विकेट से विजयी रही। टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए टाउन क्रिकेट क्लब ब्लू मधुबनी ने 30 ओवरों में 7 विकेट खोकर 189 रन बनाए। जिसमें अतिंद्र ने 53 रन, मयंक ने 20 रन, राजा 22 रन, आयुष 30 रन नाबाद व गौरव 22 रन बनाए। जानकी क्रिकेट क्लब जयनगर के गेंदबाज अजय नायक ने 23 रन देकर 2 विकेट, रक्षित 27 रन देकर 2 व गुलाब तथा अंकित ने 1-1 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जानकी क्रिकेट क्लब जयनगर ने 28 ओवर 2 गेंद में 192 रन 5 विकेट खोकर बनाया। प्रफुल्ल 42 रन, गुलाब 42 रन, अजय नायक नाबाद 52 रन बनाए। टाउन क्रिकेट क्लब ब्लू मधुबनी की ओर से गेंदबाजी में मयंक कुमार 1 विकेट, धर्मेंद्र कुमार 2 विकेट, नेहाल ठाकुर 1 विकेट व आयुष ने 1 विकेट लिए। मैच के अंपायर अमित कुमार व रविन्द्र कुमार सिंह थे। मैन ऑफ द मैच जानकी क्रिकेट क्लब, जयनगर के अजय नायक को अंपायर अमित कुमार के हाथों दिया गया। मौके पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव काली चरण, उपाध्यक्ष अशोक कुमार यादव, संयोजक नवीन गुप्ता, तकनीकी प्रमुख शुभम श्रीवास्तव, मिहिर झा, सतीश कुमार संहित दर्जनों खेल प्रेमी मौजूद थे।

मैन ऑफ द मैच की ट्राॅफी देते अंपायर।
खबरें और भी हैं...