पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जेपी आंदोलनकारी 18 मार्च को देंगे धरना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जेपी की अगुवाई में 1974 के छात्र आन्दोलन के 46 वीं वर्षगांठ पर 18 मार्च को मधुबनी समाहरणालय पर धरना देकर बिहार आन्दोलन के नेता व बिहार के मुख्यमंत्री को आन्दोलन के मुख्य मांगो की याद दिलायी जाएगी। जेपी सेनानी सलाहकार परिषद के त्रिसदस्यीय कमिटी के सदस्य हनुमान प्रसाद राउत, जहीर परसनवी एवं जेपी सेनानी लाल बहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि आज देश और प्रदेश मे 1974 से अधिक भ्रष्टाचार है। शिक्षा का व्यवसायीकरण हो चूका है। मंहगाई चरम सीमा पर है। किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है व सरकार विवादित मुद्दों मे आमलोगों को उलझाकर सता के नशे मे चूर है। जबकि आन्दोलन के गर्भ से निकले हुये नेता दिल्ली व पटना में सरकार चला रहे हैं। आज जेपी सेनानी को बिहार में सब से ज्यादे उपेक्षित किया गया है। जबकि इस अांदाेलन की शुरुआत बिहार से ही हुआ था। उन्होंने 74 के आन्दोलनकारी सभी साथी को धरना मे अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर इसे सफल बनाने की अपील भी की।

खबरें और भी हैं...