पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कमलाबाड़ी की टीम ने लदनिया को हराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लदनियां|खाजेडीह स्थित उच्च विधालय के परिसर में आयोजित सात दिवसीय मां दुर्गा क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट खाजेडीह का फाइनल खेला गया। उद्घाटन बीडीओ नवल किशोर ठाकुर ने किया। कमलाबाड़ी की टीम ने लदनिया की टीम को 41 रनों से हराया। टॉस जीतकर खेलते हुए कमलाबाड़ी की टीम ने 19 ऑवर में 172 रन बनाये। जवाब में लदनिया की टीम 131 पर सिमट गई। इसप्रकार 41 रनों से कमलाबाड़ी की टीम ने खेल पर कब्जा जमाया। मैन ऑफ द मैच का खिताब प्रदीप कुमार व मैन ऑफ द सीरीज का खिताब रमेश कुमार को दिया गया। समाजसेवी नागेन्द्रनाथ झा, बलदेव चौधरी, एच एम वीणा कुमारी ने खिलाड़ियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विजेता व उपविजेता टीम को शिल्ड व कप प्रदान कर सम्मानित किया।
खबरें और भी हैं...