खजौली पुलिस ने 2 शातिर को पकड़ा, कट्टा जब्त
खजौली पुलिस ने कई मामले को अंजाम देकर फरार चल रहे दो शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। एएसआई हरेन्द्र कुमार राय को गुप्त सुचना मिली कि दो शातिर अपराधी मो. जफर व मो. तुफल उर्फ एजाज भकुआ गांव निवासी अपने घर आए हुए हैं। सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने अपने नेतृत्व में रात्रि गश्ती के दौरान मो. जफर के घर पर अपनी पुलिस बल के साथ छापेमारी की। मो. जफर को एक लोडेड देसी कट्टा व मो. तुफैल उर्फ एजाज को खोखा के साथ गिरफ्तार किया गया है। जानकारी सदर डीएसपी कामिनी बाला ने प्रेस को संबोधित करने के दौरान दी।
पुलिस की गिरफ्त में अपराधी।