प्रखंड कार्यालय के पास से अपहृता बरामद
मधेपुर | मधेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 20 फरवरी को अपहृत 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस ने गुरुवार सुबह प्रखंड कार्यालय के निकट से बरामद कर ली। यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर एसआई सत्येंद्र कुमार द्वारा पुलिस बलों के सहयोग से की गई। अपहृता की मां ने शादी की नीयत से अपने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर कथित अपहरण कर लेने की एफआईआर थाना में दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि बरामद लड़की को मेडिकल जांच में बदर अस्पताल मधुबनी और 164 की बयान के लिए न्यायालय भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अपहर्ताओं की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।