- Hindi News
- National
- Madhubani News Krishna Of The Kodha Gang Looted One Lakh 40 Thousand From Jeevacha Arrested The Team Will Go To Katihar To Arrest Another Partner
जीवछ से कोढ़ा गैंग के कृष्णा ने लूटे थे एक लाख 40 हजार, गिरफ्तार, दूसरे साथी की गिरफ्तारी काे टीम जाएगी कटिहार
पांच मार्च को राजनगर के बैंक ऑफ इंडिया में रुपए जमा कराने जा रहे व्यक्ति से छिनतई मामले में पुलिस ने रुपए के साथ कृष्णा यादव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक कटिहार जिला के रौतरा थाना क्षेत्र का निवासी है। उसकी गिरफ्तारी उसके घर से हुई। उक्त जानकारी सदर एसडीपीओ कामिनी बाला ने दी। उन्होंने बताया कि पांच मार्च को 11 बजे राजनगर थाना क्षेत्र के रामपट्टी एलएन नगर निवासी जीवछ चौधरी राजनगर थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ इंडिया में 1 लाख 40 हजार रुपए जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों ने रुपए से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद जीवछ चौधरी के लिखित आवेदन के आधार पर दो अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध राजनगर थाना में कांड दर्ज एक टीम का गठन कर जांच शुरू की है। जांच के दौरान ही टीम कटिहार पहुंच कर छापेमारी कर उसके घर से रुपए से भरा बैग के साथ उसे गिरफ्तार किया गया।
सीसीटीवी के आधार पर गिरफ्तारी
सदर एसडीपीओ ने बताया कि घटना के बाद एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। इसके बाद वैज्ञानिक व तकनीकी अनुसंधान व सीसीटीवी के विडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त अपराधी कृष्णा यादव को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपने अन्य साथी का भी नाम बताया है। पूछताछ में कृष्णा ने पुलिस को बताया कि घटना में हम अपने साथी के साथी शामिल थे। उसका साथी भी कटिहार के रौतारा थाना क्षेत्र का निवासी है। जिसे गिरफ्तार करने के लिए टीम में शामिल पदाधिकारी लगातार छापेमारी कर रही है।
टीम में शामिल पदाधिकारी|छापेमारी टीम में पुनि देवेन्द्र यादव खजौली अंचल, राजनगर थानाध्यक्ष पुअनि अमृत कुमार साहु, पंडौल थानाध्यक्ष पुअनि अनोज कुमार व महिला सिपाही ईम्पू कुमारी शामिल थी।
गिरफ्तार अभियुक्त के बारें में जानकारी देते सदर एसडीपीओ।