- Hindi News
- National
- Pandola News Land Matters Were Heard At Sakri And Pandoul Police Stations
सकरी व पंडौल थाना पर जमीन मामलों की सुनवाई की गई
आपसी जमीन विवाद के मामलों को सुलझाने के लिए प्रत्येक शनिवार थाना दिवस का आयोजन किया जाता रहा है। शनिवार को अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने सकरी व पंडौल थाना पर थाना दिवस का आयोजन कर दर्जनों मामलों की सुनवाई करते हुए कई मामलों का निपटारा कराया गया। सकरी पर आयोजित थाना दिवस में पंकज कुमार व थानाध्यक्ष अशोक कुमार द्वारा आधा दर्जन से अधिक मामलों का निपटारा किया गया। जिसमें मोहनबढ़ियाम निवासी मो. अब्दुल कलाम बनाम मो. तनवीर व मो.कपिल तथा सागरपुर निवासी गायत्री देवी बनाम देवेंद्र तिवारी के मामलों की सुनवाई की गई। जिसमें दोनों पक्षों को विधि सम्मत दिशा निर्देश देते हुए आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय की शरण में जाने की बात कही। वही पंडौल थाना पर पंडोल थानाध्यक्ष अनोज कुमार व सीओ पंकज कुमार द्वारा पंडौल सरिसब पाही भगवतीपुर समेत अन्य गांव के कुल आधा दर्जन मामलों का निपटारा किया गया। इस दौरान एसआई नबी हसन खान, अमरनाथ ठाकुर, अमोद कुमार झा, एएसआई मो. फहीम खान, अशोक मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि पिछले दो माह से थाना दिवस के अवसर पर परीक्षा ड्यूटी रहने के कारण सुनवाई नहीं हो पाई थी। अब से पुन: प्रत्येक शनिवार थाना दिवस का आयोजन कर जमीन संबंधी छोटे-मोटे मामलों की सुनवाई की जाएगी।
जमीन संबंधी मामलों की सुनवाई करते पदाधिकारी।