पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एलएनएमयू में स्नातक तृतीय की परीक्षाएं स्थगित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने व इस बारे में केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा उठाए जा रहे एहतियाती कदम के मद्देनजर एलएनएमयू के कुलपति आवासीय पर शनिवार को 11.00 बजे एक उच्चस्तरीय आपात बैठक हुई। बैठक में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्षों, स्नातकोत्तर विभागों के विभागाध्यक्षों, स्ववित्त पोषित संस्थानों के निदेशकों, स्थानीय अंगीभूत महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों समेत विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया। निर्णय लिया गया कि 31 मार्च 2020 तक विश्वविद्यालय के सभी स्नातकोत्तर विभाग, स्ववित्तपोषित संस्थान, सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालय बंद रहेंगे। साथ ही चल रहे डिग्री थर्ड पार्ट के आनर्स व सब्सिडियरी की परीक्षा भी 16 मार्च से 31 मार्च तक स्थगित रहेगा।

खबरें और भी हैं...