- Hindi News
- National
- Madhubani News Lock In 3 Thousand Schools Due To Government39s Dogma Mishra
सरकार की हठधर्मिता की वजह से 3 हजार स्कूलाें में लटका है ताला : मिश्र
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति ने अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर चल रही हड़ताल को लेकर जिला शाखा के संयोजक महादेव मिश्र ने कहा कि जहां राज्य के 76000 विद्यालय में ताला लटके हैं। वहीं जिले के 3000 विद्यालयों में भी हड़ताल के 26वें दिन ताले लटके हुए हैं। जिला संयोजक मिश्र ने बताया कि 20 मार्च 2020 तक सभी शिक्षक अपनी-अपनी पंचायत में नुक्कड़ सभा कर जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवियों से बिहार के मुख्यमंत्री के नाम आवेदन पर हस्ताक्षर करवाएंगे। आवेदन जनप्रतिनिधि की ओर से होगा। उन्होंने कहा कि 17 फरवरी से ही बच्चों की पढ़ाई बंद है, ऐसे में छात्र हित में शिक्षकों की मांग मान कर पढ़ाई प्रारंभ कराया जाए। इस बीच सत्तापक्ष के विधायक, विधान पार्षद, मंत्री, सांसद यदि क्षेत्र में पहुंचते हैं तो शिक्षक गोलबंद होकर उनका घेराव करेंगे और उनसे मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री के नाम उनके पैड पर लिखवाएंगे। मिश्र ने जिले के सभी शिक्षकों से अपील किया है कि एकताबद्ध होकर आंदोलन के प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। हमारी एकजुटता हमें न्याय दिलाकर मांगों की पूर्ति करवाने में सहायक होगी। शिक्षकों के विरुद्ध कोई कार्रवाई मात्र आंदोलन को कमजोर करने की साजिश है, इससे भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। अध्यक्ष मंडल के सदस्य सूर्य नारायण यादव, संजीव कुमार कामत, राजू यादव, देवेंद्र कुमार यादव, वसी अख्तर, रामनरेश सिंह ,अतुल कुमार सिंह, निर्भय कुमार ,महाकांत प्रसाद सुधीर कुमार, सचिव मंडल के सदस्य पवन कुमार चौधरी, अवधेश कुमार झा, नवीन कुमार झा, सत्यनारायण यादव, रंजन कुमार ठाकुर, रघुनाथ यादव, अंकित कुमार झा, अहमद हुसैन, मोहन कुमार मिश्र, गिरजा नंद कुमार, मोहम्मद इरफान, प्रदीप कुमार पाठक, रंजीत कुमार खन्ना आदि भी मौजूद थे।