पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Madhubani News Madhubani Nanhe Cricket Club Defeated Sakri Cricket Academy Red By 6 Wickets Krishna The Man Of The Match

मधुबनी नन्हे क्रिकेट क्लब ने सकरी क्रिकेट एकेडमी रेड को 6 विकेट से हराया, कृष्ण को मैन आॅफ द मैच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त मधुबनी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित जिला क्रिकेट लीग पूल बी का मैच शुक्रवार को नन्हे क्रिकेट मधुबनी बनाम सकरी क्रिकेट एकेडमी रेड के बीच खेला गया। वर्षा से बाधित मैच में सकरी क्रिकेट एकेडमी रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 9 विकेट खोकर 140 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमें सुमित के शानदार 50 रन, जिसमें शानदार आठ चौके और दो छक्के शामिल है। जबकि अक्षय और पप्पु ने 21 रन व राजवीर ने 15 रनों का सहयोग अपनी टीम को दिया। वहीं नन्हें क्रिकेट एकेडमी के तरफ से रंजीत चौधरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 25 रन देकर 3 विकेट, गौरव ने 22 रन देकर दो विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी नन्हे क्रिकेट एकेडमी मधुबनी की ओर से कृष्णा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 10 चौके और 4 छक्के की मदद से शानदार 70 रनों की पारी खेली व मैच सकरी की ओर से मिले लक्ष्य को महज 14.3 गेंदों पर ही हासिल कर लिया। इस तरह से सकरी को हरा मधुबनी ने 6 विकेट से हरा दिया। गौरव ने 15 रनों का योगदान अपने टीम के लिए दिया। सकरी क्रिकेट एकेडमी रेड के तरफ से विशाल ने 3 विकेट राजवीर ने एक विकेट और पप्पू ने 1 विकेट अपने नाम किया। आज के मैच का मैन ऑफ द मैच मधुबनी के कृष्णा को मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के कन्वेनर विकास सिंह राठौर के हाथों दिया गया। आज के मैच में जिला संघ के अध्यक्ष रमन सिंह, सचिव राकेश कुमार सिंह रिक्की, संतोष झा, रवि रंजन, दिलीप नाथ झा, अंजनी कुमार मुन्ना उपस्थित थे।

क्रिकेट मैच के दौरान एक्शन में खिलाड़ी।
खबरें और भी हैं...