- Hindi News
- National
- Madhubani News Madrashubani To Reach Tomorrow Ljp National President Chirag Paswan During Bihar First Bihar First Yatra
बिहार फ़र्स्ट बिहारी फ़र्स्ट यात्रा के दौरान लाेजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान कल पहुंचेंगे मधुबनी, करेंगे संबोधित
बिहार फ़र्स्ट बिहारी फस्ट यात्रा के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के आगमन को लेकर बुधवार को लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेश चन्द्र सिंह ने की। उन्होंने कहा कि 13 मार्च को राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद जमुई चिराग पासवान का सकरी हाइवे पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान हजारों लोजपा कार्यकर्ता बाइक जुलूस से आगवानी करते हुए परिसदन तक आएगें। राजनगर प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण झा ने कहा कि जिला में प्रवेश के दौरान ही पंडौल में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के द्वारा माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद परिसदन में पहुंच कर पत्रकारों को संबोधित करेंगे। बैठक में बोलते हुए जिला प्रवक्ता अजीत नाथ मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष दिन के 12 बजे से नगर परिषद के विवाह भवन में कार्यकर्ता संवाद करेंगे।
युवाअाें में उत्साह : पूर्व जिलाध्यक्ष शशिनाथ चौधरी ने कहा की चिराग पासवान के मधुबनी आगमन से कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष है। खासकर युवाअाें में इनके अागमन काे लेकर काफी उत्साह है। उनके व्यक्तिगत छवि से भी प्रभावित हाेकर कुछ युवाअाें के द्वारा उनका विशेष सम्मान किया जाएगा। साथ ही कायर्कतार्अाें के साथ अागामी चुनाव के मुद्दे पर भी युवाअाें से संवाद स्थापित करेंगें। साथ ही चुनाव में एनडीए गठबंधन की भारी जीत काे सुनिश्चित करने काे लेकर व्यापक रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। वहीं राजनगर प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण झा ने कहा कि जिलाध्यक्ष कि ओर से चिराग पासवान के आगमन को लेकर जिला स्तर से पंचायत स्तर तक कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में भाग लेने का अपील किया गया है। बैठक में किसान सेल उपाध्यक्ष सीताराम यादव, दलित सेना जिलाध्यक्ष गुरूदेव पासवान, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार चौधरी, अकलियत सेल जिलाध्यक्ष राजू अंसारी, छात्र लोजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, किसान सेल के जिलाध्यक्ष नारायण सिंह, जिला उपाध्यक्ष बचनू मंडल, पंडौल दलित सेना अध्यक्ष शिवजी पासवान सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
बैठक में शामिल पार्टी के कार्यकर्ता।