सिधपा गांव में 14 मार्च से होगा महायज्ञ
लदनियां | प्रखंड के सिधपा गांव में आगामी 14 मार्च से आयोजित होने वाला नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ एवं 52 मंडल साधु भंडारे के अवसर पर लगने वाले विशाल मेले को आयोजित करने का एसडीएम जयनगर ने अनुमति दे दी है। 14 मार्च से शुरू होने वाले इस यज्ञ स्थल पर 75 दवी व देवताओं की स्वचालित मूर्तियां बनाई गई है।