- Hindi News
- National
- Madhubani News Manish And Rajkumar Of Ghanshyampur Looted 7 Lakh 39 Thousand From The Finance Company Arrested
घनश्यामपुर के मनीष और राजकुमार ने लूटे थे फाइनेंस कंपनी से 7 लाख 39 हजार, गिरफ्तार
बेनीपट्टी में 27 फरवरी को फाइनेंस कंपनी कार्यालय में लूटपाट व गोली मारने के मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से 4 लाख पांच हजार रुपए, पिस्टल, गोली, बाइक व मोबाइल को जब्त किया है। गिरफ्तार लोगों में मनीष कुमार झा, राज कुमार झा, चंदन झा व शुभंकर झा उर्फ अमित झा शामिल है। उक्त बाते एसपी डाॅ. सत्य प्रकाश ने प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। मौके पर डीएसपी पुष्पक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मनीष कुमार और राजकुमार ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। वहीं संजीत कुमार सड़क पर खड़ा होकर टीम को लीड कर रहा था। एसपी डॉ. सत्यप्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 फरवरी को बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के कटैया जाने वाली रोड पर एलटी फाइनेंस सर्विस कम्पनी में शाम पांच बजे के करीब 2 अपराधियों फाइनेंस कम्पनी के कार्यालय में घुसकर लूटपाट की व एक कर्मी अविनाश कुमार के विरोध करने पर उसे गोली मार दी। जिसका इलाज पटना में चल रहा है। अपराधियों ने कंपनी के कार्यालय से मोबाइल सहित 7 लाख 39 हजार 580 रुपए लूट कर भाग गए। इसके बाद कांड के खुलासा को लेकर एसडीपीओ बेनीपट्टी पुष्कर कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया था।
बदमाशों का लीडर संजीत कुमार झा
एसपी ने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान से इस कांड से लूटने वाले दो अपराधी मनीष कुमार झा, राज कुमार झा दोनों ग्राम उत्तरी कसरौर थाना घनश्यामपुर जिला दरभंगा की संलिप्तता सामने में आई थी। जिस पर टीम ने घनश्यामपुर थानान्तर्गत ग्राम उत्तरी कसरौरी में छापेमारी की गई। पुछताछ में बताया कि घटना में गांव के संजीत कुमार झा बदमाशों का लीडर था। पुलिस को वाॅच करने के लिए नीचे पल्सर बाइक पर था। जिससे लूट का पैसा व मोबाइल लेकर भाग थे।
गिरफ्तार लोगों के बारे में जानकारी देते एसपी।
शुभंकर से ली थी पिस्टल चंदन था लाइनर
पूछताछ में घटना में प्रतिनियुक्त पिस्टल शुभंकर झा उर्फ अमित कुमार झा निवासी घनश्यामपुर को रखने के लिए दी गई है। शुभंकर बिरौल थानान्तर्गत भी हम लोग एलटी फाइनेंस कम्पनी को लूटे थे। लूट में बचा हुआ 20 हजार रुपए भी उक्त 4 लाख 5 हजार रुपए में शामिल है। शेष पैसा एलटी बेनीपट्टी के लूट की राशि है। छापामारी के क्रम में अभियुक्त शुभंकर झा उर्फ अमित के पास से लूट में प्रयुक्त पिस्तौल व उसमें लोडेड दो गोली भी बरामद हुई। शुभंकर को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। घनश्यामपुर में भी आर्म्स एक्ट दर्ज हुआ है। घटना में संलिप्त तीसरा गिरफ्तार अपराधी जो लाइनर का काम चंदन ने किया था।